November 23, 2026

रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई से यात्री सामान चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Share this

*यात्रियों के चोरी हुए मोबाइल बरामद*

बिलासपुर । यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अपराध गुप्तचर शाखा, अनूपपुर द्वारा जून 2025 में चलाए गए विशेष अभियान के तहत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कुल तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹42,489/- है । इन सभी मामलों को जीआरपी अनूपपुर में अपराध क्रमांक 013/2025, 037/2025 एवं 033/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ब) एवं 305(1) बीएनएस में पंजीबद्ध किया गया है ।

रेलवे सुरक्षा बल समय-समय पर यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाती रही है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा, ऑपरेशन अमानत, तथा ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते जैसे अभियानों के माध्यम से न केवल यात्रियों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है, बल्कि खोए हुए सामान को यात्रियों तक पहुँचाने एवं गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने जैसे मानवीय कार्य भी किए जाते हैं ।

 

This will close in 0 seconds