May 14, 2026

निगम अपील समिति में 10 प्रकरणों की सुनवाई, 4 निराकरण की स्थिति में आये

1 min read
Share this

रायपुर।रायपुर नगर पालिक निगम की अपील समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 प्रकरणो की सुनवाई की गई। अपील समिति की बैठक होने के उपरांत महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि अपील समिति में कई वर्षों से मामले लंबित हैँ, जिसकी लगातार सुनवाई करके सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। 10 प्रकरणों में से 4 प्रकरण निराकरण की स्थिति में आ गए हैं, शहर की जनता पर किसी भी तरह से थोपे गए आदेशों के विरुद्ध अपील समिति से लोग न्याय की आशा रखते हैं।
अपील समिति की बैठक में बेजा कब्जा, राजस्व, नामांतरण, तोडफ़ोड़ के प्रकरण सुने गए। उक्त बैठक में नगर निगम अपील समिति की पदेन अध्यक्ष महापौर श्रीमती मीनल चौबे, समिति के मानद सदस्य एवं पार्षद श्री राजेश गुप्ता, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा,श्री महेंद्र औसर, श्री विनय पंकज निर्मलकर, नगर निगम सचिव सूर्यकान्त श्रीवास्तव,निगम के विधिक सलाहकर स्थायी अधिवक्ता श्री टी.सी. गुप्ता उपस्थित थे।