पद्मश्री डॉ बाफना को लायंस का सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान
1 min read
Share this
राजनांदगांव। प्रख्यात बाल स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं लायंस के पूर्व गवर्नर डॉ पुखराज बाफना को लायंस इंटरनेशनल का सर्वोच्च वैश्विक अंतरराष्ट्रीय सम्मान *एम्बेसडर ऑफ गुडविल अवॉर्ड* प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
ओकब्रुक स्थित इंटरनेशनल ऑफिस से प्रभारी लिसा फ्रेशी ने प्रेषित संदेश में इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन रमेश प्रजापति तथा वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुधीर जैन को बधाई देते हुए यह प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान पद्मश्री डॉ पुखराज बाफना को किसी भव्य समारोह में प्रदान करने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि विश्व के कुछ ही गिने चुने विभूतियों को उनके द्वारा प्रदत्त मानवीय सेवाओं के लिए दिया जाता है।
