November 23, 2026

अकलतरी गांव में फैला डायरिया का प्रकोप, 20 में से तीन की मौत

1 min read
Share this

जांजगीर-चांपा। अकलतरा विकासखंड के ग्राम अकलतरी में दूषित पानी पीने की वजह से डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है जहां 20 से अधिक लोग पीडि़त हो गए जिनमें से तीन की मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। वहीं गंभीर मरीजों को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
इस मामले में प्रशासन ने दूषित पानी से डायरिया फैलने की आशंका जताई है और पानी की जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है। घरों में ओआरएस घोल के पैकेट और दवाइयां बांटी गई है। वहीं दूसरी ओर एक गंभीर मरीज को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

This will close in 0 seconds