May 1, 2026

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी सहित 204 लोग मारे गये

1 min read
Share this
अहमदाबाद(गुजरात)। गुरुवार के दोपहर में अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के उड़ान भरने के बाद विमान क्रैश हो जाने से 204 यात्रियों की मौत हो गई। मारे गये इन यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं जो अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।
 लंदन जा रहे इस विमान में  गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के अलावा कार्गो मोटर्स के मुखिया प्रमुख नंदा और लुबी के निदेशक सुभाष अमीन भी मौजूद थे। वो पैसेंजर लिस्ट में पैसेंजर नंबर 12 थे। विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज ने बताया कि रूपाणी लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। उनकी बेटी लंदन में रहती हैं।