अनियंत्रित कार दरभगुड़ा के पास पलटी 1 की मौत 3 घायल
1 min read
Share this
दंतेवाड़ा। जिले के नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम दरभगुड़ा के पास गुरूवार सुबह एक तेज़ रफ़्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई । यह कार दंतेवाड़ा से कोंटा की ओर जा रही थी, जिसमें चार परीक्षार्थी बी.एड. की परीक्षा देने जा रहे थे । इस हादसे में 26 वर्षीय त्रिवेणी बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन जिसमें दो परीक्षार्थी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
