November 23, 2026

रिसाली नगर निगम कीपार्षद सीमा ने थामा भाजपा का दामन

1 min read
Share this

दुर्ग। रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। वार्ड क्रमांक 28 वीआईपी नगर से कांग्रेस की पार्षद और एमआईसी सदस्य डॉ. सीमा साहू ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सांसद विजय बघेल के निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक मौजूद थे। इससे पहले भी कांग्रेस के चार पार्षद पार्टी से असंतुष्ट होकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सीमा साहू ने भी पार्टी और खासकर महापौर शशि सिन्हा के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई थी।

This will close in 0 seconds