November 23, 2026

अनियंत्रित कार पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मारते हुए पुलिया से जा टकराई

1 min read
Share this

कोंड़ागांव। जिला मुख्यालय में जिला एवं सत्र न्यायालय कोंड़ागांव के सामने मंगलवार सुबह 10:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे एक महिला और पुरुष को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित कार न्यायालय के सामने बने पुलिया से जा टकराई, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार का एक टायर फट गया। दुर्घटना में पैदल चल रही महिला, उसके साथी पुरूष एवं कार चालक तीनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अपनी पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक न्यायालय के सामने से वाहन मोड़ रहा था, इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही महिला व पुरुष को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन सीधे पुलिया से जा टकराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटना की जांच कर रही है।

This will close in 0 seconds