November 23, 2026

प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से भारत की विकास यात्रा पर नमो ऐप पर सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया

1 min read
Share this

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोगों से पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा पर नमो ऐप पर सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया है। श्री मोदी ने एक पोर्टल का लिंक भी साझा किया, जहां कोई भी व्यक्ति पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा के बारे में जन मन सर्वेक्षण में भाग ले सकता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“आपके विचार सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं! नमो ऐप पर इस सर्वेक्षण में शामिल हों और हमें बताएं कि आप पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं। #11YearsOfSeva”

This will close in 0 seconds