April 19, 2026

फ्रेंच ओपन टेनिस में ब्लैक मैजिक याने कोको गॉफ

1 min read
Share this

*संजय दुबे*
अमूमन टेनिस जगत में जिन देशों के खिलाड़ियों का वर्चस्व रहा है उन देशों के खिलाड़ियों का वर्ण गोरा ही रहा है।इनके बीच इनके पलट वर्ण के खिलाड़ियों ने अपनी आभा दिखा कर दुनियां को दिखाने की कोशिश की है कि उनका भी अपना वजूद है। टेनिस जगत में विलियम्स सिस्टर्स का जलवा दो दशक तक रहा। वीनस भले ही बहुत आगे नहीं बढ़ी लेकिन सेरेना विलियम्स को टेनिस के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उनकी सफलता से प्रेरित होकर अमरीका की कोको गॉफ ने रैकेट पकड़ा था।
फ्रेंच ओपन 2025के संस्करण में कोको गॉफ ने बेलारूस की आर्यना सबलेंका को पहले से में 7-6,से पिछड़ने के बाद अगले दो सेट में 6-2,6-4से हराकर दूसरा ग्रैंड स्लेम खिताब जीता। पूरे खेल में गॉफ ने संयम नहीं खोया वहीं सबलेंका अपने पर काबू न रख गलतियां करते गई।
गॉफ विश्व की नंबर 2खिलाड़ी है और उनके पास बीते तीन साल में केवल दो खिताब हाथ लगे है। 2023 में कोको गॉफ ने अमेरिकी ओपन ग्रेंड स्लैम स्पर्धा में आर्यना सबलेंका को ही हराकर पहला खिताब जीता था।
वर्तमान में महिला सर्किट न देखे तो हर कोर्ट में मार्टिना नवरातिलोवा, स्टेफी ग्राफ या सेरेना विलियम्स जैसे खिलाड़ियों का समानांतर उदय नहीं हो पा रहा है। गॉफ को इस धारणा को तोड़ने की कोशिश करनी होगी क्योंकि उनकी उम्र महज 21साल है। अलग अलग कोर्ट में अलग अलग टैक्टिस अपना कर जीतने की आदत कोको गॉफ डालती है तो ये माना जा सकता है कि महिला टेनिस में नए “ब्लैक मैजिक” की शुरुआत हो रही है। गॉफ के सामने सेरेना प्रेरणा है जिनके नाम 23 ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी है।सेरेना अगर एक और ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीत लेती तो सर्वाधिक24ट्रॉफी जीतने वाली मारग्रेट कोर्ट की बराबरी कर लेती।