April 30, 2026

चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा : प्रधानमंत्री

1 min read
Share this

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिष्ठित चिनाब रेल पुल पर तिरंगा झंडा फहराने का उत्सव मनाते हुए इसे अपार राष्ट्रीय गर्व का क्षण बताते हुए इसे सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर अत्याधुनिक बुनियादी ढ़ांचे के निर्माण में भारत की बढ़ती क्षमता का साक्षी करार दिया।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा ;

” चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा !

यह अत्यंत गर्व की बात है कि यह पुल महत्वाकांक्षा के साथ क्रियान्वयन का मेल है,जो भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर अत्याधुनिक बुनियादी ढ़ांचा निर्माण की बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित करता है।