November 23, 2026

महंत डॉ. रामसुंदर दास के जन्म दिवस पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किया सम्मान

1 min read
Share this

रायपुर। राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास के जन्म दिवस के अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारी संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा की अगुवाई में उनसे भेंटकर शॉल एवं बुके भेंटकर उनका सम्मान किया तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामनायें कीं। इस अवसर पर वरिष्ठ मार्गदर्शक दशरथ प्रसाद शुक्ला, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा, सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित, गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष किशन बाजारी, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश संरक्षक खड़ानंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र पाठक, संभागीय सचिव सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष रवि शर्मा, उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

This will close in 0 seconds