नरेंद्र मोदी का वादा है जम्मू-कश्मीर में विकास रुकने नहीं दूंगा
1 min read
Share this
00 पाकिस्तान को हमेशा याद रहेगा ऑपरेशन सिंदूर
कटरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। इस दौरान दुनिया के सबसे ऊंची आर्च ब्रिज चिनाब सेतु का उद्घाटन किया। साथ की कटरा से श्रीनगर और श्रीनगर से कटरा के लिए दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात भी दी।इसके बाद पीएम मोदी ने कटरा में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह पाकिस्तान कश्मीर में विकास का दुश्मन बना हुआ है। उन्होंने वादा किया कि वे जम्मू-कश्मीर का विकास रुकने नहीं देंगे। विकास में आने वाली हर बाधा को पहले नरेंद्र मोदी का सामना करना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज 6 जून है… ठीक एक महीने पहले, 6 मई की वो रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी फौज और आतंकियों ने कभी नहीं सोचा था कि भारत, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर इस तरह वार करेगा। वर्षों की मेहनत से उन्होंने आतंक की जो इमारतें बनाई थीं, वो कुछ ही मिनटों में खंडहर में बदल गईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है, ईद की उमंग भी हम चारों तरफ देख रहे हैं। विकास का जो वातावरण जम्मू-कश्मीर में बना था वो पहलगाम के हमले से हिलने वाला नहीं है। जम्मू-कश्मीर के लोगों से मेरा ये वादा है कि विकास को रुकने नहीं दूंगा..यहां के युवाओं के सपने पूरा करने से कोई भी बाधा अगर रुकावट बनती है तो उस बाधा को पहले मोदी का सामना करना पड़ेगा।
