कल बकरीद, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम बोले कुर्बानी की तस्वीर और वीडियो न डाले
1 min read
Share this
रायपुर। शनिवार को बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि यह त्यौहार शांति और भाईचारे का त्यौहार है और बुराई को खत्म करने के लिए कुर्बानी दी जाती है। उन्होंने मुस्लिम भाईयों से गुजारिश करते हुए अपील की कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीर और वीडियो न डाले। कुर्बानी सार्वजनिक जगह पर ना करें, अपने घर पर कुर्बानी करें और चारों तरफ से उस जगह कों ढक कर करें, नालियों में खून न बहाए। कुर्बानी के खून को गड्डा करके उसे दफनाए. त्योहार इस तरीके से मनाए कि हमारे पड़ोसियों को तकलीफ न हो और शासन- प्रशासन के नियमों का पालन करें।
