November 23, 2026

तिरंगा लहराकर पीएम मोदी ने किया चिनाब ब्रिज का उद्घाटन

1 min read
Share this

00 कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में तिरंगा लहराकर दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च ब्रिज चिनाब सेतु का उद्घाटन किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में एक साथ दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना किया, जो माता वैष्णो देवी (कटरा) से श्रीनगर के बीच चलेंगी। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक एवं तेज रफ्तार ट्रेन कश्मीर घाटी तक पहुंचेगी।
इससे पहले पीएम मोदी ने चिनाव ब्रिज का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना में शामिल इंजीनियरों और कामगारों से भी मिले और उनकी भूमिका को सराहा। इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल रहे।
उधमपुर-बनिहाल-श्रीनगर रेल खंड पर इन दोनों ट्रेनों का कमर्शियल संचालन सात जून से शुरू होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के डिब्बे लगाए गए हैं। सभी शुल्कों समेत श्रीनगर से कटरा के बीच चेयर कार का किराया 715 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1320 रुपये निर्धारित किया गया है।
नई दोनों वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के बाद जम्मू-कश्मीर में कुल चार वंदे भारत ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में दो वंदे भारत ट्रेनें नई दिल्ली से कटरा के बीच चल रही हैं।

This will close in 0 seconds