भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना
1 min read
Share this
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाडी “रोको” के सन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को टीम की बागडोर सौंपी गई और ऋषभ पंत को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट मैच खेलने गई भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों तरजीह दी गई है। करुण नायर की भी टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड रवाना होने से पहले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुए।
पहला टेस्ट: 20-24 जून, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई 4 अगस्त, केनिंग्टन ओवल
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम:-शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
