November 23, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में हुआ वृक्षारोपण

1 min read
Share this

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर के नेतृत्व में इस आयोजन में अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फूलदार और छायादार पौधे लगाए जिसमें गुलमोहर, नीम और कचनार जैसे पौधों को प्राथमिकता दी गई।

इस अवसर पर डॉ. संतोष सोनकर ने कहा, “स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण न केवल प्रदूषण को कम करता है, बल्कि मन को शांति भी प्रदान करता है। हमें अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।”रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक पात्रे ने लोगों को संकल्प दिलाया कि जिन पौधों का रोपण वे सभी मिलकर कर रहे हैं उनकी देखभाल नियमित रूप से की जाएगी।

सहायक अधीक्षक डॉ. अनिल बघेल एवं उप नर्सिंग अधीक्षक डी. अश्लेशम ने कहा कि, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का यह प्रयास पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा क्योंकि लोगों के द्वारा लगाया गया एक पौधा भी यदि भविष्य में वृक्ष का आकार ले लेता है तो वह असंख्य लोगों को शुद्ध वातावरण तथा छाँह प्रदान करता है।

This will close in 0 seconds