May 14, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सौजन्य भेंट में तोखन साहू ने प्रस्तुत किया कर्तव्य विवरण; संगठन-शासन पर हुई चर्चा”

1 min read
Share this

*केंद्रीय मंत्री  तोखन साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट*

*पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पीपल का पौधारोपण*

नईदिल्ली।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, जनसेवा की दिशा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत एवं विचारशील संवाद हुआ।

श्री साहू ने इस दौरान अपने जनकल्याणकारी कार्यों एवं कर्तव्यों पर आधारित विशेष स्मृति मैगजीन श्री नड्डा को भेंट की, जिसे उन्होंने सादर स्वीकार करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर पीपल का पौधा रोपित किया। यह पौधारोपण “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया गया, जो मातृत्व को समर्पित एक पर्यावरणीय पहल है।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा, “यह पौधा मेरी माँ की स्मृति को समर्पित एक श्रद्धांजलि है। पर्यावरण का संरक्षण न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक अनिवार्य धरोहर भी है।”