November 24, 2026

खाद्य निरीक्षकों के प्रभार में फेरबदल

1 min read
Share this

महासमुंद। महासमुंद कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा अंतर्गत खाद्य निरीक्षकों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक सुशील कुमार शर्मा को महासमुंद शहरी एवं रा. नि. म. सिरपुर झलक पटेवा के समस्त प्रभार से हटाकर महासमुंद शहरी एवं रा. नि. म. महासमुंद तुमगांव, शेर, बरौंडाबाजार का समस्त प्रभार दिया गया है. जिनका मुख्यालय खाद्य शाखा महासमुंद होगा.
सोनल चंद्राकर को विकासखंड महासमुंद के राजस्व निगम मंडल महासमुंद तुम गांव शहर बरौंदा बाजार का समस्त प्रभार से बदलकर विकास खंड महासमुंद के राजस्व निगम मंडल सिरपुर झलक पटेवा का समस्त प्रभार दिया गया है जिनका कार्यालय अनुविभागी अधिकारी राजस्व महासमुंद होगा.
अविनाश दुबे को विकासखंड सरायपाली के समस्त प्रभार से बदलकर पिथौरा का समस्त प्रभार दिया गया है जिनका कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा होगा.
हेमन्त कुमार को विकासखंड बागबाहरा के समस्त प्रभार से मुक्त कर विकासखंड बसना का खाद्य निरीक्षक बनाया गया है जिनका कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना होगा.
विवेक कुमार को विकासखंड पिथौरा के समस्त प्रभार से बदलकर विकासखंड सरायपाली का खाद्य निरीक्षक बनाया गया है. जिनका कार्यालय अनुभाग्य अधिकारी राजस्व सरायपाली होगा.
दिव्यांशु देवांगन को विकासखंड बसा के समस्त प्रभार से बदलकर विकासखंड बागबाहरा का समस्त प्रभार दिया गया है जिनका कार्यालय अनुभाग्य अधिकारी राजस्व बागबाहरा होगा.

This will close in 0 seconds