वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे मुकेश, दो महिला खिलाडिय़ों का भी हुआ चयन
1 min read
Share this
रायपुर। वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम का चयन ट्रॉयल 3 जून को महाराष्ट्र के पुणे स्थित सिल्वर पैलेस में आयोजित किया गया। इसमें देश के 185 महिला-पुरुष खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इनमें पुरुष वर्ग से कोरबा के मुकेश कुमार गुप्ता तथा महिला वर्ग में वेलनेस फिजिक मॉडल के लिए दुर्ग की निशा भोयर एवं रायगढ़ की आभा कुजूर का चयन किया गया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव बी. राजशेखर राव ने बताया कि चयन प्रतियोगिता इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन तथा महाराष्ट्रा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एशिया एवं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आयोजित की गई। इनमें मुकेश गुप्ता का चयन स्पोर्ट्स फिजिक हेतु वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने हुआ है। इस चयन प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में छत्तीसगढ़ से अरविंद सिंह और महेंद्र टेकाम के अलावा वे स्वयं मौजूद थे।
