May 19, 2026

आरसीबी के सम्मान समारोह में मची भगदड 3 की मौत

1 min read
Share this

बेंगलूर (कर्नाटक)। आईपीएल 2025 की खिताबधारी आरसीबी के लिये आयोजित सम्मान समारोह में अपने चहेते खिलाड़ियों की झलक पाने के लिये मची भगदड में 3 लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं और 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

अहमदाबाद के नरेंन्द्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को 2025 के आईपीएल फायनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से पराजित कर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता। यह खिताब जीतने के लिये बेंगलूर को 18 साल 5 फायनल का इंतजार करना पडा। खिताब जीतने पर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आज सभी आरसीबी खिलाड़ियों के लिए बुधवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

टीम के खिलाड़ियों को देखने के लिए बेंगलुरु में बडी संख्या में प्रशंसकों भीड उमड़ पड़ी। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवारों और बाड़ों पर चढ़ गए। खबर है कि इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 10 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि वे वहां से चले जाएं और ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों।  ।

बेंगलुरु पहुंचने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने विधान सौध में आईपीएल 2025 चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा, “पूरा कर्नाटक उत्साहित है. युवा पीढ़ी से लेकर पुरानी पीढ़ी तक, हर कोई खुश है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद हमें सफलता मिली है। मैं कोहली को चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए बधाई देता हूं और कर्नाटक के प्रति उनकी वफादारी की सराहना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह शुरुआत है और कप आरसीबी के पास ही रहेगा।”