November 24, 2026

पाक के साथ जासूसी मामले में एक और यू-ट्यूबर शिकंजे में

1 min read
Share this

चंडीगढ (पंजाब)। हरियाणा के हिसार से पकड़े गए यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने मंगलवार को मोहाली से गिरफ्तार किया। पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) द्वारा गिरफ्तार किये गये यू-ट्यूबर का नाम जसबीर सिंह बताया गया है जो ‘जान महल’ नाम से चैनल चलाता था और इसके सेवानिवृत पाकिस्तानी उच्चायोग से  संबंध बताये जा रहे हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर गिरफ्तार किये गये जसबीर सिंह के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि जसबीर सिंह रूपनगर जिले के महालन गांव का निवासी है और उसका संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से है। प्रारंभिक जांच में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार  जसबीर एक आतंक-समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है।

गिरफ्तारी से पहले हरियाणा के हिसार से पकड़े गए यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के दौरान जसबीर सिंह का नाम सामने आया था. जांच में खुलासा हुआ है कि जसबीर का संपर्क पाक उच्चायोग के निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था। यही नहीं, आरोपी ने अपने फोन में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंटों के नंबर भी अलग-अलग नामों से सेव कर रखे थे। पुलिस के मुताबिक जसबीर सिंह तीन बार पाकिस्तान जा चुका है। वह दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। फोरेंसिक जांच में जसबीर सिंह के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो और पाक एजेंसी से जुड़े संपर्क नंबर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद उसने अपने संचार रिकॉर्ड को मिटाने की कोशिश भी की।

 

This will close in 0 seconds