रामजी हलवाई मार्ग में आदेश्वर काम्प्लेक्स के पीछे 79 शराब की बोतलों के साथ प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
1 min read
Share this
रायपुर। मुखबिर की सूचना पर रामसागर पारा अंतर्गत रामजी हलवाई मार्ग में आदेश्वर काम्प्लेक्स के पीछे आयल मिल रोड में एक व्यावसायिक परिसर में आबकारी विभाग के संयुक्त दल ने छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल जैन के आधिपत्य के किराए के कमरे से मध्यप्रदेश प्रान्त की 21 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की , 27 नग बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की , 22 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं 09 नग बोतल मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की , कुल 79 बोतल अवैध मदिरा मात्रा 59.25 बल्क लीटर मूल्य 75060 रुपये को जब्त किया। आरोपी अनिल जैन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है , जिसकी आड़ में अवैध मदिरा के कारोबार से भी जुड़ा होना पाया गया । आरोपी के कमरे से ट्रवेल बैग, मदिरा की खाली पेटियां और दर्जनों की संख्या में मदिरा की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। अवैध मदिरा के इस कारोबार में अन्य कौन-कौन संदिग्ध शामिल हैं इसकी जांच करने के लिए आरोपी के मोबाइल फोन को जप्त किया गया है और नौकरों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) , 36 , 59 (क) के तहत आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम ठाकुर द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।
