आरसीबी आईपीएल का नया चैंपियंन,18 साल की चाहत मंगलवार को पूरी हुई

1 min read
Share this
नई दिल्ली। आखिरकार 18 साल  के लंबे अंतराल और पांच बार फायनल में पहुंचने के बाद मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंन्द्र मोदी स्टेडियम में  खेले गये आईपीएल फायनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से पराजित कर टाटा आईपीएल 2025 का चैंपियंन बन गया।
इस खिताबी मुकाबले में टाप्स जीतकर लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने तेज शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद हेजलवुड ने प्रियांश आर्य (24) को आउट कर पहला झटका दिया। 79 के स्कोर पर प्रभसिमरन आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर मात्र एक रन बनाकर आउट हुए।
क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने जमे हुए बल्लेबाज जोश इंगलिस (39) को आउट कर टीम की मैच में वापसी कराते हुए 17 वें ओवर में दो विकेट लेकर पंजाब की हार में निश्चित कर दी। पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स के लिए जोश इंगलिस के बाद शशांक सिंह ने अंत तक कमाल की लड़ाई लड़ी। शशांक सिंह ने 30 गेंद पर नाबाद 61 रन की पारी खेली। इस दौरान तीन चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने अंत तक पंजाब किंग्स की उम्मीद को जिंदा रखा।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम काइल जैमीसन (3/48) और अर्शदीप सिंह (3/40) की धारदार गेंदबाजी के चलते  190 रन ही बना सकी। अर्शदीप ने पारी के अंतिम ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए केवल तीन रन दिए और तीन विकेट चटकाए।
आरसीबी के बल्लेबाजों ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। फिल साल्ट (16) और विराट ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई, लेकिन दूसरे ही ओवर में जैमीसन ने साल्ट को आउट कर आरसीबी को पहला झटका दिया। इसके बाद कोहली ने मयंक अग्रवाल (24) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। पावरप्ले तक आरसीबी की टीम 55 रन बना लिए थे। इसके बाद श्रेयस ने गेंद भरोसेमंद गेंदबाज चहल को सौंपी और चहल ने अपने कप्तान का निराश नहीं किया। दूसरी ही गेंद पर उन्होंने मयंक को फंसाया और स्लाग स्वीप के चक्कर में वह डीप में अर्शदीप को कैच दे बैठे।
दूसरा विकेट गिरने के बाद आरसीबी की रनों की गति थोड़ी धीमी हुई। विराट कोहली ने एक बार फिर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन उनका योगदान महज 43 रन रहा, वो भी 35 गेंद में 122.85 के स्ट्राइक रेट से। उनकी पारी में सिर्फ तीन चौके लगे, जिनमें से दो नौ ओवर के बाद आए। टीम छह से 11 ओवर के बीच सिर्फ 42 रन ही जोड़ सकी।रजत पाटीदार (26) और लियाम लिविंगस्टन (25) भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। जैमीसन ने बेहतरीन लेंथ और विविधता से आरसीबी के बल्लेबाजों को बांधे रखा। जैमीसन के आंकड़े 17वें ओवर में थोड़ा बिगड़े जब जितेश शर्मा (24) व लिविंगस्टन ने मिलकर 23 रन बटोरे। जैमीसन ने तुरंत वापसी करते हुए लिविंगस्टन को फुल टॉस पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। भारत के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में शानदार वापसी करते हुए क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड के विकेट झटके।