भाठागांव रोड में कंडम वाहन जप्त
1 min read
Share this
रायपुर। भाठागांव रोड में यातायात पुलिस बल की सहायता से जनहित में जनसुविधा हेतु सडक यातायात सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु अभियान चलाकर सडक पर रखे कंडम वाहनो को जप्त करने की कार्यवाही जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव एवं कार्यपालन अभियंता अतुल चोपडा के मार्गदर्शन एवं उपअभियंता नगर निवेश श्री हिमांशु चंद्राकर की उपस्थिति में की गई। इससे तत्काल नागरिको और वाहन चालको को सडक यातायात भाठागांव रोड में सुगम और सुव्यवस्थित होने से त्वरित राहत प्राप्त हुई।
