विधायक साहू ने 1 करोड़ से अधिक के नए विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
1 min read
Share this
रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 8 में साजनदास बीएसयूपी सड्डू में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, वृन्दावन कॉलोनी बीएसयूपी सड्डू में 5 लाख में रंगमंच निर्माण, डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 11 में मोवा थाना से यूफोरिया अपार्टमेंट होते हुए धन्नू साहू के घर तक 200 एमएम डीआई पाईप लाईन बिछाने का कार्य 49 लाख 35 हजार रूपये में, डबरीपारा में शेख जिलानी के घर से राम मन्दिर तक रोड निर्माण 10 लाख में, लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 51 में रंगमंच निर्माण निषाद पारा लाभाण्डी में 5 लाख रूपये में, चंडी चैक फुण्डहर में शेड निर्माण 10 लाख रूपये में, शेड और रंगमंच निर्माण कार्य हाईस्कूल लाभांडी में 12 लाख रूपये में विभिन्न 7 स्थानों पर कुल 1 करोड़ 1 लाख 35 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से शीघ्र करने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर, श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री मोहन कुमार साहू,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।
