निगम ने किया पंडरी कपड़ा मार्केट में 19 दुकानदारों पर कार्रवाई, विरोध में कपड़ा मार्केट बंद
1 min read
Share this
रायपुर। नगर निगम की टीम मंगलवार को पंडरी कपड़ा मार्केट पहुंची और वहां यातायात में बाधा पहुंचा रहे 19 दुकानों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया। विरोध में पकड़ा मार्केट के दुकानदारों ने अपना व्यावसाय बंद कर दिया। जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के समक्षाईश के बाद व्यापारियों ने अपना दुकान फिर से दोबारा खोला। इस दौरान थोड़ी देर के लिए वहां यातायात प्रभावित हो गया था।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन-2 की नगर निवेश विभाग की टीम पंडरी कपड़ा मार्केट पहुंचे जहां दुकानदारों ने सड़क की दोनों ओर शटर खोल रखे थे, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो रहा था। जिसे हटाने के लिए अभियान चलाकर दुकानों को 19 दुकानों को सील किया गया। इस कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, श्री पी. डी. धृतलहरे, नगर निवेश उप अभियंता सुश्री अंजलि बारले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले अतिक्रमण या अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
