बस की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत

1 min read
Share this

सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा में बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस रांग साइड से आ रही थी और उसने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों मृतक एक ही गांव दर्री के निवासी थे। उनकी पहचान हरिशंकर चौहान, मोहर दास बैरागी और सेत कुमार पटेल (शिक्षक) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर दर्री से किसी गांव में आयोजित रामसप्ताह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रांग साइड से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

This will close in 0 seconds