May 15, 2026

दशमेश सेवा सोसायटी ने राहगिरों को दी शीतल छबिल व प्रसाद की सेवा

1 min read
Share this

रायपुर। सिक्खों के धर्मगुरु श्रीगुरु अरजन देवजी के शहीदी पर्व की याद में दशमेश सेवा सोसायटी एवं सिक्ख समाज के प्रमुख सेवादारियों की तरफ से सोमवार को राजधानी के व्यस्ततम व घनी आबादी वाले क्षेत्र शास्त्री चौक में राहगीरों को ठंडा शरबत व चने के प्रसाद की सेवा प्रदान की गई।
सुबह 11 बजे गुरुद्वारा देवेंद्रनगर के ग्रंथी ज्ञानी सुरजीत सिंघजी ने इसकी शुरुआत गुरु की अरदास से की। प्रसाद स्वरूप दिनभर चली यह सेवा शाम 6 बजे तक निरंतर जारी रही। जिसमें हजारों लोगों ने गुरुवाणी कीर्तन की लय के साथ शरबत व चने का प्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे सेवा कार्यक्रम में सोसायटी के जसबीर सिंह भाटिया, प्रीतपाल सिंह होरा, परविन्दर सिंह भाटिया, बॉबी होरा, देवेन्दर सिंह ढिल्लन, सतिन्दर सिंघ शानू, हितेन्द्र बारा, बबलू भाटिया, लवली अरोरा, रवि भूटानी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, बलदेव सिंह भाटिया, श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, हरमीत सिंह होरा, दिलेर होरा, हरचरण सिंह छाबड़ा, कुलदीप जुनेजा ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई।