25 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

1 min read
Share this

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति एवं जिले के अंदरूनी इलाकों में खोले गये सुरक्षा कैंप के बाद लगातार कार्यवाही से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप आज सोमवार को पीएलजीए बटालियन के 2 हार्डकोर नक्सली सहित 16 नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। अत्मसमर्पित 16 नक्सलियों जिसमें एक महिला और एक पुरुष पर 8 -8 लाख का इनाम घोषित है, वही 6 नक्सलियों पर कुल 25 लाख का इनाम घोषित है। आत्मसमर्पित सभी नक्सली जिले की कई वारदातों में शामिल थे । सभी अत्मसमर्पित 16 नक्सलियों को 50-50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1. महला रीता उर्फ डोडी सुक्की पति पोदिया उर्फ प्रकाश उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी गोंदपल्ली पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, सीआरसी रीजनल कम्पनी नम्बर 2 की सदस्या/पीपीसीएम (ईनामी 8 लाख) 2. राहुल पुनेम पिता पाण्डू उम्र लगभग 18 वर्ष गोंदपल्ली मलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पीएलजीए बटालियन नं. 1 कम्पनी नं. 2 प्लाटून नं. 2, सेक्शन “सी” का पार्टी सदस्य (ईनामी 8 लाख) 3. लेकाम लखमा पिता स्व. बोड्डा उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी गोंदपल्ली सोड़ीपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, दक्षिण बस्तर डिवीजन टीडी टीम पार्टी सदस्य (ईनामी 3 लाख) 4. सोड़ी चुला पिता जोगा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी केरलापेंदा कुंजामपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा,जगरगुण्ड़ा एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (ईनामी 2 लाख) 5. तेलाम कोसा पिता स्व. चिन्ना उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी पेंटा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, माड़ डिवीजन एसजेडसीएम राजू दादा का गार्ड सदस्य (ईनामी 2 लाख) 6.डोडी हुर्रा पिता बोड्डा उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी गोंदपल्ली पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, एओबी. पार्टी सदस्य (ईनामी 2 लाख) 7. माड़वी माड़का पिता स्व. हिड़मा उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी केरलापेंदा पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, ग्राम केरलापेंदा सीएनएम सदस्य, 8. रवा भीमा पिता स्व. दुला उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी केरलापेंदा पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, जीआरजी मिलिशिया सदस्य, 9. सोड़ी देवा पिता स्व. हिड़मा उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, नागाराम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, 10. सोड़ी हड़मा पिता नदी उम्र लगभग 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, ग्राम तोकनपल्ली संघम सदस्य, 11. हेमला हिड़मा पिता स्व. नंगा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, ग्राम तोकनपल्ली संघम सदस्य, 12. माड़वी सन्ना पिता भीमा उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा , ग्राम तोकनपल्ली संघम सदस्य, 13. पदाम दारा पिता स्व. जोगा उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, ग्राम तोकनल्ली संघम सदस्य, 14. सोड़ी भीमा पिता स्व. हिड़मा उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, ग्राम तोकनल्ली संघम सदस्य 15. पुनेम चैतु पिता सन्नू उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंदपल्ली मलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, ग्राम गोंदपल्ली डीएकेएमएस सदस्य 16. लेकाम लखमू पिता स्व. पाण्डू उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी गोंदपल्ली सोड़ीपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, ग्राम गोंदपल्ली डीएकेएमएस सदस्य। ने आत्मसमर्पण कर दिया है।