May 12, 2026

अशोकनगर की राशन दुकान से बोलेरो में 50 कट्टा चावल ले जाते पुलिस ने पकड़ा

1 min read
Share this

रायपुर। गुढिय़ारी पुलिस नेअशोकनगर की राशन दुकान से करीब 50 कट्टा चावल को बोलेरो पिकअप सीजी 04 एनएक्स 0076 में लोड करके राइस मिल पहुंचने से पहले वाहन को रोक लिया और चालक कमलेश साहू से चावल के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बता नहीं पाया। इसके बाद पुलिस ने वाहन और चांवल को जप्त कर खाद्य विभाग को इसकी जानकारी दे दी।
इसके बाद फूड इंस्पेक्टर वीणा किरण साहू मौके पर पहुंची। उन्होंने अवैध तरीके से चावल का परिवहन करने का मामला होने के कारण राशन को जब्त कर लिया। वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन चर्चा है कि खाद्य विभाग के एक अफसर के कहने पर गाड़ी को छोड़ दिया गया। केवल चावल की जब्ती बनाई गई है।