आईपीएल के 18 वें संस्करण को मिलेगा नया विजेता
1 min readShare this
* मुंबई को 5 विकेट से हराकर फाइनल पहुंची किंग्स पंजाब *
*श्रेयस ने खेली नाबाद अर्धशतकीय आतिश पारी*
अहमदाबाद। आईपीएल के 18 संस्करण को 3 जून को नया चैंपियंन मिलने वाला है। रविवार को खेले गये आईपीएल 202 5के एलिमेंटर-2 के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फायनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। पंजाब ने 2014 के बाद फायनल में जगह बनाई वहीं दूसरी ओर श्रेयस अय्यर आईपीएल के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए फाइनल में जगह बनाई है
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की।
बारिश के कारण देर से शुरू हुए आईपीएल 2025 क्वालिफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्सविशाल लक्ष्य का पीछ करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। प्रभसिमरन 6 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। इसके बाद जोश इंगलिस और प्रियांश आर्य ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। अश्वनी कुमार ने प्रियांश आर्य (20) को आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। अच्छी लय में दिख रहे जोश इंगलिस (38) को हार्दिक पांड्या ने विकेट के पीछे कैच आउट करवाया।
72 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा ने भार अपने कंधो पर लिया। दोनों के बीच 47 गेंद पर 84 रन की साझेदारी हुई और पंजाब ने मैच में वापसी की। 29 गेंद पर 48 रन बनाकर नेहाल वढेरा अश्वनी कुमार का दूसरा शिकार बने। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस अय्यर अंत तक खड़े रहे और मैच जीताकर वापस पैवेलियन लौटे। अय्यर ने नाबाद रहते हुए 41 गेंद पर 87 रन की पारी खेली।
इससे पहले वर्षा से बाधित यह मुकाबला 2 घंटे विलंब से शुरु हुआ। सिक्का हारने के बाद मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का विकेट जल्दी खो दिया।जीवनदान मिलने के बावजूद रोहित केवल 4 रन ही बना सके।मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव (44) तिलक वर्मा (44) जॉनी बेयरस्टो (38) और नमन धीर (33) की महत्वपूर्ण शानदार पारियों मुंबई इंडियंस 203 मुकाम तक पहुंचा।

