May 15, 2026

शराब घोटाला मामले में विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, जेल गए एक दिन के लिए जेल

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया रविवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईओडब्ल्यू ने 14 दिन की रिमांड मांगी लेकिन जज ने उसे एक दिन के लिए जेल में रहने के आदेश दिए क्योंकि स्पेशल कोर्ट में पावर नहीं होने की वजह से एक दिन के लिए जेल भेजा गया। सोमवार को फिर भाटिया को कोर्ट में पेश कर ईओडब्ल्यू पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी। इसके पूर्व ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग-भिलाई में भाटिया के 6 ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है,कार्रवाई चल रही है। बता दें गिरफ्तारी से बचने भाटिया काफी अरसे से फरार थे।