बकावण्ड के एसडीएम ने तीन राशन दुकान को किया निलंबित

1 min read
Share this

जगदलपुर। बसतर जिल के बकावण्ड विकासखंड के कई शासकीय उचित मूल्य के दुकानों से चना वितरण को लेकर मिली शिकायतों व जांच के बाद बकावण्ड के एसडीएम ने तीन दुकानों को निलंबित कर दिया है। अब इन राशन दुकानों का संचालन अन्य दुकानदारों के द्वारा किया जाएगा।
बकावण्ड एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि बकावण्ड विकासखंड के कई राशन दुकानों में चना की कालाबाजारी मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें तारापुर, बनियागांव एवं टलनार की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों का संचालन पास के दुकान संचालक को संचालित करने अस्थाई तौर से जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस्तर जिले में कई माह से चना की आपूर्ति नहीं किया गया था। एक साथ चना की सप्लाई होने से इस बार तीन माह का चना एक साथ प्रत्येक कार्ड धारकों को 6 पैकेट दिया जाना था। लेकिन दुकान संचालक इसमें मनमानी करते हुए चना बांट रहे थे।