पांच नये मंत्रियों के साथ 9 मंत्रियों ने ली शपथ

1 min read
Share this

रायपुर। विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया।शुक्रवार को 5 नये मंत्रियों के साथ कुल 9 मंत्रियों ने पद व गोपनियता की शपथ ली।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्री अरूण साव व विजय शर्मा हैं जिससे मंत्री मंडल की संख्या 12 हो गई है और अब केवल एक ही विधायक को मंत्री मंडल में स्थान दिया जा सकता है।

विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में पुराने और नये विधायकों का समावेश है। 5 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं।इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। वहीं आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल सबसे अनुभवी और वरिष्ठ मंत्री हैं जो अविभाजित मध्यप्रदेश में सुंदर लाल पटवा मंत्रिमंडल में स्कूली शिक्षा व खेल मंत्री रहे हैं। इसके अलाव रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल डा रमन सिंह मंत्रिमंडल में भी मंत्री रहे हैं।

इनमें से 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े-लिखे हैं। दयालदास बघेल 10वीं पास हैं, वहीं लखनलाल देवांगन 7वीं और लक्ष्मी राजवाड़े 12वीं तक ही पढ़ी-लिखी हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो गए और दो दिन वहीं रहेंगे।