PHE विभाग में बड़ी सर्जरी, कई इंजीनियरों को मिली नई जिम्मेदारी

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 26 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर विभाग के अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के पहले पृष्ठ पर 43 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
तबादला आदेश के तहत कई अधिकारियों को उनके वर्तमान मंडल और कार्यालय से हटाकर नई जगह पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग और अंबिकापुर सहित अलग-अलग कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

This will close in 0 seconds