जगदलपुर में नाबालिग ने पड़ोसी को चाकू मारकर हत्या कर दी, आक्रोशित लोगों ने फूंकी कार

1 min read
Share this

जगदलपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत पनारा पारा में शनिवार देर रात आपसी विवाद के बाद एक नाबालिग ने पड़ोसी मन्नू कश्यप (45) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में मन्नू कश्यप के सिर और पेट पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन घायल मन्नू कश्यप की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी के घर का घेराव और कार में आगजनी की घटना ने मामले को गंभीर बना दिया । वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जगदलपुर सीएसपी अंशिका जैन ने वारदात की पुष्टि कर बताया कि नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मन्नू कश्यप (45) और नाबालिग के बीच करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि नाबालिग मृतक की बेटी से एकतरफा प्रेम करता था, जिसके चलते पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। शनिवार देर रात एक बार फिर विवाद बढ़ गया और इसी दौरान नाबालिग ने मन्नू कश्यप पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन घायल मन्नू कश्यप की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मन्नू कश्यप की मौत की खबर फैलते ही पनारापारा इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित लोग आरोपी के घर पहुंच गए और घेराव कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के सामने खड़ी उनकी कार में आग लगा दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ के आक्रोश और तनावपूर्ण हालात के बीच पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी के परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को निरुद्ध कर लिया है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर था और हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

This will close in 0 seconds