नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 6 साल के बच्चे की हुई मौत
1 min read
Share this
कोंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलीबेड़ा में एक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन नेताम पिता सोनराज नेताम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बालक गांव के ही गंधरूराम मरकाम के खेत में स्थित तालाब में नहाने चला गया। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। साथ गई एक बालिका ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन तत्काल खेत स्थित तालाब पहुंचे और बालक को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

