रायपुर। माननीय अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डंगनिया रायपुर में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अधिकार मित्र मंजू टिकरिया एवं हीरा बाघमार ने छात्र छात्राओं को नालसा की डॉन योजना से संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता और नशा पीडि़त लोगों के लिए उपलब्ध पुनर्वास केंद्रों की जानकारी एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लागू सख्त कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया तथा नालसा आशा योजना के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 2025 के अंतर्गत छात्रों को बाल विवाह की रोक थाम, बाल विवाह के दुष्परिणाम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी।