राजस्व विभाग में 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

1 min read
Share this
सूरजपुर। जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। कलेक्टर रेना जमील ने आदेश जारी कर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और भू-अभिलेख शाखा से जुड़े कुल 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल के तहत जिले की अलग-अलग तहसीलों और कार्यालयों में पदस्थापना बदली गई है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदार शेख मो. एजाज हाशमी को प्रेमनगर में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रेमनगर में पदस्थ तहसीलदार डॉ. माधुरी आंचला को अतिरिक्त तहसीलदार प्रतापपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह भटगांव के तहसीलदार शिवनारायण राठिया को रामानुजनगर और रामानुजनगर के तहसीलदार मनहरण राठिया को भटगांव भेजा गया है। नायब तहसीलदार मीना सिंह को पिलखा से लिंक कोर्ट देवनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सरिता राजवाड़े को लिंक कोर्ट देवनगर से सूरजपुर भेजा गया है। भू-अभिलेख शाखा में संलग्न नायब तहसीलदार हिना टंडन को भैयाथान में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो को लिंक कोर्ट मानी से पिलखा भेजा गया है। वहीं प्रियंका रवि को प्रतापपुर से लिंक कोर्ट मानी में पदस्थ किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र तहसील सूरजपुर निर्धारित किया गया है। भू-अभिलेख शाखा में भी हुआ बदलाव सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मोहम्मद इजराइल खान, जो वर्तमान में प्रभारी नायब तहसीलदार सूरजपुर के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अब कार्यालय भू-अभिलेख सूरजपुर में पदस्थ किया गया है। कलेक्टर के इस आदेश के बाद जिले की विभिन्न तहसीलों और कार्यालयों में राजस्व संबंधी जिम्मेदारियों का नए सिरे से निर्धारण किया गया है।

This will close in 0 seconds