Home Page Popup
November 17, 2026

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा के लिए 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन की प्रक्रिया

1 min read
Share this
रायपुर। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया इस बार दो माह पहले ही शुरू हो जाएगी। दाखिले के लिए 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, जबकि पिछली बार 1 फरवरी से इसकी शुरुआत हुई थी। प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षा सत्र के दो माह निकल चुके थे। इसके चलते कई सीटें खाली रह गई थीं।बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए इस बार आरटीई की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू कर दी गई है। हर साल आरटीई की सीटें खाली रह जाती हैं। इससे आरटीई योजना की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। नियम के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब और जरूरतमंद बच्चों को प्रवेश देकर मुफ्त शिक्षा दिलाई जानी है, लेकिन सीटें खाली रह जाने से पात्र बच्चों को इस योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस तरह चलेगी प्रक्रिया 2 से 25 नवंबर तक: पोर्टल पर स्कूलों की जानकारी और नए स्कूलों का पंजीयन 2 से 28 नवंबर तक: अपलोड की गई स्कूलों की जानकारी का सत्यापन और सीटों की संख्या जारी होगी 1 से 31 दिसंबर तक: प्रवेश के लिए अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे 7 जनवरी तक: नोडल प्राचार्य प्राप्त आवेदनों की जांच करेंगे 11 और 12 जनवरी: राज्य स्तर पर जिलावार लॉटरी निकाली जाएगी 14 जनवरी से 10 फरवरी तक: चयनित बच्चों का स्कूलों में दाखिला होगा