Home Page Popup
November 17, 2026

धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा अब मेंटर के रूप में शुरु होगा सफर

1 min read
Share this

नई दिल्ली। एम एस धोनी आईपीएल 2027 के संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान में दिखाई नहीं देंगे बल्कि वे मेंटर के रुप में किंग्स के साथ होंगें । याने कि धोनी ने आईपीएल को भी गुडबाय कर दिया।पांच बार की विजेता फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की है।

धोनी ने यूं तो साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, वह आईपीएल खेल रहे थे। पिछले सीजन तो वह चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेले थे और इस बार उन्होंने अब आईपीएल को भी अलविदा कह दिया। धोनी साल 2008 यानी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे और उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार खिताब जीता। 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। साल 2015, 2016 में चेन्नई को बैन कर दिया गया था। 2019 तक धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने हर सीजन प्लेऑफ खेला था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।

उनके बारे में जानकारी देते हुए सीएसके ने लिखा, “जीवन में एक बार आने वाला खिलाड़ी। एक नया रोल। हमेशा का रिश्ता। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर का पद संभाल लिया है। अनगिनत जीतें, चुनौतीपूर्ण समय और उन यादों के साथ जो हमारे दिल में हमेशा रहेंगी, हमारा नेतृ्त्व करने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने तक, एमएस शुरुआत से हमारे सफर का हिस्सा रहे। चेन्नई हमेशा से उनका घर होगा।”

चेन्नई की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने एक वीडियो में बताया है कि धोनी ने 14 तारीख को ही उन्हें बता दिया था कि वह इस सीजन आईपीएल नहीं खेलेंगे और उनका नाम रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में डाल देने को कहा था। धोनी ने इस बार भी वही किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। चुपचाप से विदा लेना। इंटरनेशनल क्रिकेट से भी वह चुपचाप विदा हुए और आईपीएल से भी बिना कोई शोर-शराबे के चले गए। उन्होंने कभी भी अपना विदाई मैच नहीं खेला। इसी के साथ खिलाड़ी के तौर पर धोनी और आईपीएल का 18 साल का रिश्ता भी खत्म हो गया। अब धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के तौर पर नई पीढ़ी को तैयार करेंगे।