November 22, 2026

कोलंबिया में भूकंप से 100 से अधिक मारे गये अनेक घायल कई शहरों की इमारतें जमीदोंज

1 min read
Share this

बोगोटा(एजेंसी)। कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के एक जबरदस्त भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस भूकंप में अब तक कम से कम 111 लोगों की मौत हो चुकी है मलबे में और भी लोग  दबे हुए हैं जिससे मृतकों को आंकड़ा और बढ सकता है अनेक लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। भूकंप के चलते कई शहरों में इमारतें जमीदोंज हो गईं,कोलंबिया की जियोलॉजिकल सर्विस ने इसे पिछले एक दशक में देश में दर्ज किया गया सबसे तेज भूकंप बताया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला भूकंप के बाद राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए देश इमरजेंसी घोषित कर दी है।

राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने कहा, राष्ट्रीय सरकार लोगों की जान बचाने, प्रभावित समुदायों की मदद करने और जरूरत वाले हर इलाके तक सहायता पहुंचाने के लिए अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर रही है। सिर्फ तीन दिन पहले राष्ट्रपति पद संभालने वाले एस्प्रिएला ने बताया कि भूकंप में 111 लोगों की मौत हुई और 87 घायल हुए। 1000 से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

7.4 तीव्रता का यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7:34 बजे पश्चिमी कोलंबिया में आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) और कोलंबिया की जियोलॉजिकल सर्विस के अनुसार, भूकंप का केंद्र चोको इलाके में जमीन से लगभग 107 किमी की गहराई में था। यह इलाका राजधानी बोगोटा से 400 किमी पश्चिम में है।

भूकंप के बाद 2.8 और 4.8 तीव्रता को दो झटके महसूस किए गए। प्रभावित इलाके में हवाई अड्डों पर उड़ाने रोक दी गईं। कोलंबिया की फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ने भी आने वाले मैच टाल दिए। पास का शहर परेरा सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में रहा है। परेरा के मेयर ने मौरिसियो सालाजार ने बताया कि बहुत से लोग जमींदोज हुई इमारतों के मलबे के नीचे दबे हुए हैं। देश की राजधानी बोगोटा में भी झटके महसूस किए गए। इमारतों में दरारें आ गईं, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

This will close in 0 seconds