May 10, 2026

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

1 min read
Share this

*रायपुर जिले में 312 में से 265 विद्यार्थी हुए शामिल, 47 रहे अनुपस्थित*

*उपायुक्त एवं अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*

रायपुर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं, सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा आज रविवार को शासकीय प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू, रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

परीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ, उपायुक्त श्री एल.आर. कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर जिला कार्यालय रायपुर श्री उत्तम रजक तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायपुर श्री शरत चंद्र शुक्ला उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का अवलोकन किया।

जिला रायपुर – प्रयास प्रवेश परीक्षा विवरण :- कुल पंजीकृत विद्यार्थी: 312, कुल उपस्थित विद्यार्थी: 265, कुल अनुपस्थित विद्यार्थी :- 47 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।