पीएचई विभाग के वाहन और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौत
1 min read
Share this
गरियाबंद। चोवाराम पटेल अपने पुत्र भरत पटेल के साथ मोटरसाइकिल में जा रहे थे कि छुरा-राजिम रोड पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही छुरा पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा करने के बाद उसे अस्पताल भेजा दिया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
