संजय चौहान छग तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए
1 min read
Share this
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर के जिला अध्यक्ष के निर्वाचन में संजय चौहान बस्तर जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बस्तर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के पश्चात निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 30 अप्रैल 2026 को दो प्रत्याशियों क्रमश: वर्तमान जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव तथा संजय चौहान ने निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन जमा किया।
1 मई को नाम वापसी के दिन प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव ने कर्मचारी हित में फैसला लेते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। निर्वाचन नियमावली के अनुसार एक प्रत्याशी शेष रहने के फलस्वरुप संजय चौहान को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
संघ के संविधान के अनुसार संपूर्ण निर्वाचन का कार्य निर्वाचन अधिकारी कैलाश चौहान तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी देवदास कश्यप एवं गणेश्वर नायक के द्वारा निष्पक्ष एवं प्रजातांत्रिक रूप से संपन्न कराया गया। निर्वाचन अधिकारी के द्वारा संजय चौहान को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित करने के बाद संगठन के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष टार्जन गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला के अलावा आर पी मिश्रा, प्रमोद पांडे ,रूपेश चौहान, जी एल यादव, थैलेश जोशी, संतोष राजपूत, संजय वैष्णव, तेजपाल सिंह, मनोज महापात्र, मनीष श्रीवास्तव के अलावा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम मिश्रा, आशादान, परवीन महतो, भावना दीक्षित, दीपा मांझी, भारती गिरी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
