भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन केंद्र में वीआईपी लाउंज का उदघाटन
1 min read
Share this
भिलाई । सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर–एल एंड डी) केंद्र में 22 अप्रैल को संस्थागत अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा पेशेवर सहभागिता के वातावरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नव विकसित वीआईपी लाउंज का उदघाटन कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर–एल एंड डी) श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक (एचआर–एल एंड डी) श्री यशवंत सिंह जोहरी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नव स्थापित वीआईपी लाउंज को वरिष्ठ प्रबंधन के साथ संवाद, उच्च स्तरीय बैठकों एवं आगंतुक विशिष्ट अतिथियों के स्वागत हेतु एक सुसज्जित एवं आरामदायक तौर पर विकसित किया गया है। यह सुविधा संगठन में पेशेवर संवाद एवं सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।
अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने प्रभावी संवाद एवं हितधारकों के साथ सार्थक सहभागिता के लिए समर्पित स्थानों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवसंरचना संगठन के ज्ञानार्जन एवं विकास तंत्र को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, उन्होंने इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास टीम के प्रयासों की सराहना की।
यह वीआईपी लाउंज मानव संसाधन एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ रणनीतिक विचार-विमर्श, विशेषज्ञ संवाद तथा आगंतुक प्रतिनिधियों के साथ प्रभावी सहभागिता के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा।
