May 25, 2026

बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में छोड़े गए 34 काले हिरण

1 min read
Share this

बलौदाबाजार। बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में ब्लैकबक कंजर्वेशन सेंटर से लाए गए 34 काले हिरणों को प्राकृतिक आवास में स्वछन्द विचरण के लिए छोड़ा गया। इस वर्ष 60 ब्लैकबक पुनस्थापना का लक्ष्य है। ब्लैकबक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह से वैज्ञानिक तकनीकों का पालन करते हुए निष्पादित किया गया, जिससे बिना किसी व्यवधान के ही हिरणों को वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। छोड़े गए हिरण रामपुर ग्रासलैंड में निवासरत काले हिरणों से जाकर मिल गए।
अधिकारियों ने बताया कि काले हिरणों के इस नए समूह से क्षेत्र के पारिस्थिति की तंत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा और वन विभाग आने वाले दिनों में इनकी निरंतर निगरानी करेगा। काले हिरण जो एक समय छत्तीसगढ़ की धरती से विलुप्त हो गए थे, इस पुनस्थापन के प्रयास से अब अपने प्राकृतिक आवास में कुलांचे भरेंगे।
इस महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान के दौरान अधीक्षक बारनवापारा कृषाणु चंद्राकर, परिक्षेत्र अधिकारी सुश्री कविता ठाकुर, सूर्यप्रकाश जाधव, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गीतेश बंजारे, फील्ड बायोलॉजिस्ट, सौरव मेहरा, पशु चिकित्सक जयकिशोर जडिया सहित बारनवापारा अभयारण्य के समस्त स्टाफ मौजूद थे।