नौ सेना अफसर ने प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े कर फ्रिज में छुपाए
1 min read
Share this
*आरोपी पुलिस शिकंजे में, डेटिंग एप से एक-दूसरे के करीब आये*
नई दिल्ली। दिल है कि मानता नहीं शादी शुदा भारतीय नौसेना का अफसर डेटिंग एप से युवती के संपर्क में आया प्रेम जब परवान चढ़ने लगा तो युवती ने सारा राज अफसर की शादी-शुदा पत्नी के सामने खोलने की धमकी दी और इसी धमकी से बौखलाए अफसर ने उसका सर कलम कर दिया । इसके पहले की वह इस हत्याकांड पर पर्दा डाल पाता स्वंय पुलिस थाने पहुंचा कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसके घर से शवों के बाकी टुकड़ों को बरामद कर लिया।
यह पूरा वाक्या रविवार का आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के गजुवाका पुलिस स्टेशन के इलाके में एलवी नगर का है। जहां भारतीय नौसेना के आईएनएस डेगा पर तैनात 35 वर्षीय सीएच रविन्द्र ने विजाग निवासी अपनी 29 वर्षीय प्रेमिका मोनिका को घर पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 2021 से रविंद्र और विजाग की रहने वाली मोनीका की पहचान डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। पहले दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरु हुआ जो बाद में मेल मुलाकात तक आ पहुंचा। दोनों के बीच प्रेम संबंध मजबूत हो गए समय के साथ दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए और वे विशाखापत्तनम में अलग-अलग जगहों, पार्क और थिएटर में अक्सर मिलते थे।और मामला पैसों के लेन-देन के साथ शादी की हठ तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि रविन्द्र की पत्नी गर्भवती है और वह डिलीवरी के लिए बीते हफ्ते अपने मायके विजयनगरम चली गई।
हत्या वाले दिन याने रविवार को रविंद्र ने इसी खालीपन का लाभ उठाते हुए मोनीका को अपने घर पर समय बिताने के लिये सुबह तलब किया।दोपहर तक सब कुछ सामान्य रहा । फिर मोनिका द्वारा शादी के लिये हठ करने पर रविन्द्र ने पत्नी की डिलीवरी के बाद डिवोर्स के बाद शादी की बात कही। मोनिका रविंद्र को धमकी दे रही थी की यदि उसने नहीं की तो वह दोनों के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी उसकी पत्नी को बता देगी । दोनों के बीच यही विवाद मोनिका की हत्या का कारण बना। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन एक चाकू मंगाकर शव के टुकड़े किए।उसने मोनिका के शरीर के कुछ हिस्सों को एक बैग में पैक किया और धरपालेम के पास सुनसान जगह पर जाकर उन्हें जला दिया। वहीं बाकी हिस्सों को घर पर अपने फ्रिज में रख दिया।
अधिकारी ने बताया कि बाद में रविंद्र थाने गया अपना जुर्म कबूल किया और सरेंडर कर दिया। अधिकारियों ने उसके घर से शरीर के कुछ हिस्से बरामद किए। हालांकि, सिर गायब था, और अधिकारियों को शक है कि रविंद्र ने उसे कहीं और ठिकाने लगा दिया है। सिर और शरीर के बाकी हिस्सों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।
