May 25, 2026

गत विजेता का आरसीबी का आईपीएल 2026 में विजय अभियान शुरू

1 min read
Share this

*उदघाटन में हैदराबाद को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त कोहली, पडिक्कल की ने खेली अर्द्ध शतकीय आतिश पारी*

*सनराईजर्स 201-9(20)/ आरसीबी 202-4(15.4)*

बेंगलूरू। किंग कोहली के नाबाद (69) सधी हुई आक्रामक पारी और देवदत्त पडिक्कल की आतिशी (61) रनों पारी के बदौलत राॅयल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने पूर्व विजेता सनराईजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। सनराईजर्स हैदराबाद ने 202 रनों का जो विजय लक्ष्य राॅयल चैलेंजर्स बेंगलूरू को दिया था वह उसने 15.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

उदघाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ अपने तेवर दिखाते हुए इस बार भी ट्राफी के लिये अपनी ताल ठोक दी।202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु को पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में 9 रनों के स्कोर पर लगा। हालांकि, तीसरे नंबर बल्लेबाज करने के लिए आए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 26 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।पडिक्कल के बाद विराट कोहली ने भी अर्द्धशतक जमाते हुए 38 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और इतने ही छ्क्के लगाये। कोहली और पडिक्कल के साथ ही  कप्तान रजत पाटीदार ने अपने हाथ खोलते हुए  12 गेंदों पर तेज तर्रार 31 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन बाद में ईशान किशन और अनिकेत वर्मा की उपयोगी पारियों की बदौलत टीम ने वापसी की। निर्धारित 20 ओवर में हैदराबाद ने नौ विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए और आरसीबी के सामने 202 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

गेंद हवा में खड़ी हो गई। विकेटकीपर जितेश शर्मा ने पीछे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। अभिषेक आठ गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ट्रेविस हेड भी लय में नहीं दिखे। उन्होंने नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके। हैदराबाद को तीसरा झटका नीतिश कुमार रेड्डी के रूप में लगा, जो सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लगातार गिरते विकेटों ने टीम की रनगति पर असर डाला।

पैट कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने टीम की पारी को संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर 53 गेंदों पर 97 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ईशान ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 80 रन बनाए और मध्यक्रम को स्थिरता दी। वहीं, क्लासेन ने भी उपयोगी योगदान दिया। उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए।आरसीबी के गेंदबाजों में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड सबसे सफल रहे। डफी ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि रोमारियो शेफर्ड चार ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और अभिनंदन सिंह को एक-एक सफलता मिली।